Indian Railways: भारतीय रेलवे (पूर्व मध्य रेल) ने बिहार से प्रमुख शहरों के लिए 14 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ की हैं ताकि यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त, रेलवे ने 04 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन विस्तार भी किया है।
- हाइलाइट: Indian Railways
- Good News: यात्री सुविधा के मद्देनजर उठाए गए कई कदम
Indian Railways हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल यात्री सुविधा में निरंतर सुधार हेतु कार्यरत है। इसी कड़ी में अक्टूबर माह में यात्री सुविधा के मद्देनजर कई कार्य किये गए है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि…
1. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अक्टूबर माह में कुल 14 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया, इनमें पटना से नवादा, इसलामपुर तथा बक्सर के लिए 01-01 जोड़ी एवं पटना से गया के लिए 02 जोड़ी, पाटलिपुत्र से गया एवं बलिया के लिए 01-01 जोड़ी, किउल से मोकामा, झाझा से दानापुर, सहरसा एवं बिहारीगंज से पूर्णिया कोर्ट, गौनहा से नरकटियागंज के लिए 01-01 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शामिल है। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली एवं दरभंगा से मदार के लिए 01-01 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का भी परिचालन प्रारंभ किया गया ।
2. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन विस्तार किया गया। गाड़ी सं. 15515/15516 दानापुर-सुगौली एक्सप्रेस का नरकटियागंज तक, 22843/22844 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस का बक्सर तक, 12553/12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस का ललितग्राम तक तथा 75249/75250 अमहा पिपरा-सहरसा पैसेंजर का त्रिवेणीगंज तक परिचालन विस्तार किया गया ।
3. अक्टूबर माह में पूर्व मध्य रेल के 11 स्टेशनों पर 17 ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया गया।
4. यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अक्टूबर माह में 05 नए यूटीएस खोले गए जिससे अब पूर्व मध्य रेल में यूटीएस की संख्या 433 हो गयी है । इनमें दानापुर मंडल के बरबीघा, सरसा जमालपुर, अस्थावां एवं तोपसरथुआ तथा समस्तीपुर मंडल के त्रिवेणीगंज शामिल हैं ।
5. छठ के उपरांत यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर 14 प्रमुख स्टेशनों पर 32 मोबाइल यूटीएस की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी ताकि यूटीएस काउंटर पर भीड़ को कम किया जा सके और यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सके ।
6. पटना जक्शन. के प्लेटफॉर्म सं. 2/3 पर 01 नया एस्केलेटर की सुविधा प्रदान की गयी ।
7. पटना जं. के प्लेटफॉर्म सं. 4/5 पर 02 यूरिनल का निर्माण किया गया ।
8. दानापुर मंडल के सकलडीहा स्टेशन पर 01 फुट ओवरब्रिज (FOB) एवं बड़हिया स्टेशन पर एफओबी रैंप का निर्माण कार्य पूरा किया गया ।
9. दानापुर मंडल के दरौली स्टेशन के प्लेटफॉर्म सरफेस का उन्नयनीकरण किया गया।
10. अथमलगोला स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर 09 अदद वाटर बूथ एवं पटना जं. के प्लेटफॉर्म सं. 6/7 पर 01 वाटर बूथ की सुविधा उपलब्ध करायी गयी।
11. धनबाद मंडल में नार्थ रामगढ़ चैनपुर में एक नया गुड्स शेड खोला गया जो 24 घंटे कार्यरत है ।


