Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार पर घटी बड़ी घटना

शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार पर घटी बड़ी घटना

सड़क हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई

Bharouli Road Accident: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने दादी के साथ बाजार गए बालक को ठोकर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Bharouli Road Accident
    • अज्ञात वाहन ने दादी के साथ बाजार करने गए बालक को मारी ठोकर, मौत
    • इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार पर शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने दादी के साथ बाजार गए बालक को ठोकर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृत बालक शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी प्रेम शंकर चौधरी का 7 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। इधर, मृत बालक के चाचा वशिष्ट चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे लोग खेत में मजदूरी करने गए थे और वह अपनी दादी के साथ गैस सिलेंडर भरवाने के लिए भरौली बाजार गया था।

उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना द्वारा शव का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया गया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular