Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर जिले के 225 जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का निरीक्षण

भोजपुर जिले के 225 जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का निरीक्षण

Bhojpur PDS: दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर, मूल्य सूची तथा पॉश मशीन के संचालन की हुई गहन जांच

  • हाइलाइट: Bhojpur PDS
  • दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी:डीएम

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मंगलवार को जिले के 225 जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाना था।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर, मूल्य सूची तथा पॉश मशीन के संचालन की गहन जांच की गई। साथ ही लाभुकों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं किसी प्रकार की शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular