Homeशाहपुरलक्षु टोलापुरुषोत्तमपुर गांव के खेत में जमीन में गढ़ कर रखा गया था...

पुरुषोत्तमपुर गांव के खेत में जमीन में गढ़ कर रखा गया था अवैध हथियार व कारतूस

Purushottampur: बिहार के भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना पुलिस की टीम ने पुरुषोत्तमपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया।

  • हाइलाइट: Purushottampur
  • छापेमारी में देशी राइफल, पिस्टल, कट्टा, जिन्दा कारतूस एवं खोखा बरामद, एक गिरफ्तार
  • गांव के खेत में जमीन में गढ़ कर रखा गया था अवैध हथियार व कारतूस
  • हथियार व कारतूस बरामदगी को लेकर पांच पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

आरा। जिले के बहोरनपुर थाना पुलिस की टीम ने पुरुषोत्तमपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया। इस दौरान .315 बोर का एक रेगुलर राईफल, 7.65 बोर का एक देशी पिस्टल, एक देशी क‌ट्टा, 315 बोर का 5 जिन्दा कारतूस एवं सेमी ऑटोमैटिक हथियार का 3 जिन्दा कारतुस, 7.65 बोर 4 जिन्दा कारतुस, 315 बोर का 7 खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि बहोरनपुर थाना कांड-36/26 में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बहोरनपुर को गुप्त सूचना मिली कि पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी नन्हू यादव का पुत्र राजेश यादव द्वारा अपना अवैध हथियार अपने ग्रामीण सत्यनरायण यादव, उर्फ साधु यादव के पुत्र धनजी यादव को छुपाने के लिए दिया गया है। थानाध्यक्ष द्वारा सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

Purushottampur: युवक ने बताया खेत में छिपाये है हथियार एवं कारतुस

अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। थानाध्यक्ष बहोरनपुर द्वारा उक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए धनजी यादव को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर कडाई से पुछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि पुरुषोत्तमपुर निवासी नन्हू यादव के लड़को के कहने पर अवैध हथियार एवं कारतुस को ले जाकर मुकेश यादव के साथ मिलकर मुकेश यादव के ही खेत में छिपाये है।

थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए धनजी यादव के निशानदेही पर उक्त स्थल से अवैध हथियार, कारतूस एवं खोखा की बरामद की गयी। आर्म्स बरामदगी को लेकर बहोरनपुर थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें नन्हू यादव के चारों पुत्र दिनेश यादव, राजेश यादव, वीर बहादुर यादव, विकास यादव, स्व. विश्वनाथ यादव के पुत्र मुकेश यादव एवं पुरुषोतमपुर निवासी सत्यनरायण यादव उर्फ साधु यादव के पुत्र धनजी यादव को आरोपित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार पुरुषोतमपुर निवासी धनजी यादव को जेल भेज दिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular