Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर पंचायत सचिव के पत्नी की...

पीरो स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर पंचायत सचिव के पत्नी की मौत

Jyoti Devi of Masihabad: आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर रोहतास निवासी पंचायत सचिव के पत्नी की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Jyoti Devi of Masihabad
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • पीरो थाना क्षेत्र के पीरो स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा। आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर रोहतास निवासी पंचायत सचिव के पत्नी की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के मसिहाबाद गांव निवासी सह पंचायत सचिव भीम कुमार की 25 वर्षीया पत्नी ज्योति देवी है।

इधर, बिहिया प्रखंड के मझौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव ने बताया कि भीम कुमार बिहिया प्रखंड के कमरियांव गांव में पंचायत सचिव है। साथ ही वह मंझौली और घाघा पंचायत के भी प्रभार में है। सोमवार की सुबह ट्रेन द्वारा जब वह अपनी पत्नी ज्योति देवी के साथ उनका दवा लेने के लिए पटना जा रहे थे। उसी बीच पीरो स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर पड़ी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद उनके द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं अपने परिजनों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्र भावेन्द्र कुमार एवं एक पुत्री भाव्या कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular