Homeभोजपुरबड़हाराबबुरा थाना पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे...

बबुरा थाना पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाई समेत चार गिरफ्तार

Babura Police: भोजपुर जिले के बबुरा थाना पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह का उद्वेदन किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Babura Police
  • छापेमारी के दौरान चोरी की तीन बाइक बरामद
  • जिले के बबुरा थाना पुलिस को मिली उपलब्धि

आरा। भोजपुर जिले के बबुरा थाना पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह का उद्वेदन किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। गिरफ्तार में तीन सगे भाई हैं। उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज मंगलवार को दी।

एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर बबुरा थाना पुलिस द्वारा बाइक चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सघन वाहन चेकिंग किया गया। इसी क्रम में तीन चोरी की बाइक बरामद हुई। वहीं चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त में बबुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी दिनेश्वर महतो के पुत्र उपेंद्र महतो उसका भाई फागु महतो, पवन कुमार तथा उसी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर फुहां गांव निवासी रविंद्र पासवान का पुत्र रंजन कुमार है। पुलिस गिरफ्तार चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी में बबुरा थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular