Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजकुख्यात बूटन और रंजीत चौधरी गिरोह की अदावत में मारा गया प्रॉपर्टी...

कुख्यात बूटन और रंजीत चौधरी गिरोह की अदावत में मारा गया प्रॉपर्टी डीलर

Jagdevnagar Arrah – जदयू नेता शूटआउट कांड का हुआ खुलासा

गोलीबारी में शामिल तीन नामजद सहित पांच अपराधी गिरफ्तार

अपराधियों के पास से फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और पांच गोलियां भी बरामद

Jagdevnagar Arrah आरा शहर के जगदेवनगर में जदयू नेता शूटआउट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार और गोलियां भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी ॠषिकेश चौधरी उर्फ ॠषु उर्फ ॠषि, आरा के बाजार समिति के पीछे पाल मार्केट निवासी चंदन कुमार, जगदेवनगर निवासी सुमन राय, हसनबाजार ओपी क्षेत्र के बैसाडीह गांव निवासी नवीन उपाध्याय और सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी बिट्‌टू कुमार राय शामिल हैं। इनमे सुमन, बिट्‌टू और ॠषि इस घटना में नामजद आरोपित हैं। पांचों को शहर के जगदेव नगर और प्रताप नगर के बीच रेलवे लाइन के समीप से गिरफ्तार किया गया है। पांचो कुख्यात बूटन चौधरी गिरोह के सदस्य हैं।

jay kumar

एसपी हर किशोर राय ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी गिरोह की वर्चस्व में Jagdevnagar Arrah घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि बूटन और रंजीत चौधरी गिरोह के बीच काफी दिनों से अदावत चल रही थी। फायरिंग में मारा गया मिथुन सिंह बेलाउर निवासी रंजीत चौधरी गिरोह का सदस्य है। अपराधियों के निशाने पर वही था। लेकिन साथ रहने के कारण जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी भी गोलियों के शिकार हो गये थे।

आरा शहर के जगदेवनगर रेलवे लाइन के पास से पकडे़ गये पांचों अपराधी 

एसपी ने बताया कि घटना के बाद से ही टीम बना कर छापेमारी की जा रही थी। इसी आधार पर पांचों को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इन अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो पिस्टल और पांच गोलियों भी बरामद की गयी है। टीम में नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दारोगा सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी, मुरली प्रसाद और डीआईयू के दारोगा ब्रजेश कुमार व सुभाष राय शामिल थे।

Jagdevnagar Arrah घटना का षड़यंत्र करने वाला और गिरोह संचालक की तलाश

एसपी ने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी के बीच काफी पहले से गैंगवार चल रहा है। दोनों गैंगस्टर और उनके कुछ गुर्गे फिलहाल जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना को बूटन चौधरी गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है। यह गिरोह जमीन के कारोबार से भी जुड़ा है और जमीन पर अवैध कब्जा करने का भी धंधा करता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस गिरोह का संचालन दीपक पांडेय कर रहा है। वही इस Jagdevnagar Arrah घटना का मुख्य षड़यंत्र करने वाला है। वह पहले से भी कुछ अन्य घटनाओं में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में सुमन राय और नवीन उपाध्याय के खिलाफ नवादा थाना में पहले से आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान हथियार बरामदगी में भी आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular