Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में CM नितीश ने किया लाभुकों के साथ संवाद

जगदीशपुर में CM नितीश ने किया लाभुकों के साथ संवाद

CM Nitish – Jagdishpur: भोजपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 211 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से जिला अंतर्गत सड़क, पुल, बिजली, भवन एवं विकास संबंधी कुल 92 योजनाओं का शिलान्यास किया।

  • हाइलाइट: CM Nitish – Jagdishpur
    • सीएम ने 211 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 92 योजनाओं का भी किया शिलान्यास
    • सड़क, पुल, बिजली,भवन एवं विकास संबंधी कुल 329 योजनाओं का किया उद्घाटन

भोजपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 211 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से जिला अंतर्गत सड़क, पुल, बिजली, भवन एवं विकास संबंधी कुल 92 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 87 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से सड़क, पुल, बिजली, भवन एवं विकास संबंधी कुल 329 योजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भोजपुर के नयका टोला, जगदीशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 187 जीविका स्वयं सहायता समूह को 2 करोड़ 40 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही बासगीत पर्चा, मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे सभी लोग खुश हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से उनलोगों को बहुत फायदा हो रहा है। वे लोग बचत राशि का उपयोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं। जीविका दीदियों ने महिलाओं के उत्थान की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान ममता बहनों ने प्रोत्साहन राशि में दो गुना बढ़ोतरी किये जाने पर तथा आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि 3 गुना वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

लाभार्थियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बुलंदी के साथ रहिए और आगे बढ़िए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आप सभी जीविका दीदियां बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आपलोग मनयोग से काम करें, सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद कर रही है। अपने परिवार की तरक्की कीजिये और बिहार के विकास में अपना अहम योगदान दीजिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नयका टोला, जगदीशपुर में बने कार्यक्रम स्थल से भी भोजपुर जिला के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर. पुडकलकुट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा, भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी राज सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बड़ी संख्या में लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular