Homeआरा भोजपुरबिहियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर को दिया सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर को दिया सौगात

CM Nitish – Bhojpur : भोजपुर जिले के बिहियां चौरस्ता में आयोजित कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 432 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया।

  • हाइलाइट: CM Nitish – Bhojpur
    • 740 करोड़ रूपये से अधिक की लागत

बिहिया,आरा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के बिहियां चौरस्ता में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 740 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 432 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत 105 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से आरा-बक्सर फोरलेन (एन.एच.-922) से छपरा भाया बबुरा पथ का 4 लेन से 6 लेन में चौड़ीकरण कार्य।

33 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से जीरो माईल से पातर तक पथ का चौड़ीकरण कार्य, 87 करोड़ रुपये की लागत से स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला, संप हाउस व न्यू पुलिस लाइन से एम.पी. बाग नाला मोड़ तक नए संरेखण का निर्माण कार्य।

31 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर पथ निर्माण कार्य, 18 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर बांध पर पथ का निर्माण कार्य, 53 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से वामपाली से चंदवा मोड़ होते हुए पकड़ी चौक तक पथ का चौड़ीकरण कार्य शामिल है।

इसके साथ ही 27 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास का निर्माण कार्य, 14 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण कार्य, 37 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-अक्सर फोरलेन पथ (भाया आरा-सिन्हा एवं आरा-बड़हरा तक पथ का चौड़ीकरण कार्य, 18 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से बिहियां चौरस्ता से एन.एच. 922 तक पथ का चौड़ीकरण कार्य और 14 करोड़ रुपये की लागत से भोजपुर जिला अंतर्गत तरारी के ग्राम देव में सूर्य मंदिर परिसर का विकास कार्य शामिल है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular