Homeआरा भोजपुरबिहियाअनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी थानों के पदाधिकारियों की बिहिया में हुई बैठक

अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी थानों के पदाधिकारियों की बिहिया में हुई बैठक

Sho meeting Jagdishpur subdivision:

बिहार आरा/बिहिया: जगदीशपुर अनुमंडल स्तरीय सभी थानों के थानाध्यक्षों समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की बुधवार को बिहिया थाना परिसर में बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह ने किया।

बैठक के दौरान एसडीपीओ ने थानावार दर्ज मामलों की जानकारी लेते हुए केस के अनुसंधान में तेजी लाने, दर्ज मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार करने तथा क्षेत्र में गश्ती तेज करने के अलावा अन्य कई दिशा-निर्देश दिये।

Sho meeting Jagdishpur subdivision इस मौके पर बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर कामेश्वर कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष विलास पासवान, शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बिहिया थानाध्यक्ष उदयभानू सिंह, धनगाईं थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी, तियर थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह, बहोरनपुर ओपी प्रभारी अभय शंकर, करनामेपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार के अलावा अन्य कई दरोगा मौजूद रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular