Jitendra Garahni: भोजपुर जिला के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को 35 सौ रुपये घूस लेते रंगेहाथ निगरानी टीम ने दबोचा।
- हाइलाइट: Jitendra Kumar Garhani
- जमीन दाखिल-खारीज के नाम पर वसूली जा रही थी घूस की रकम
- चरपोखरी थाना क्षेत्र के गडहनी अंचल कार्यालय से हुई गिरफ्तारी
- छापेमारी का नेतृत्व निगरानी विभाग के डीएसपी गौतम कृष्णा ने की
आरा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार को चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को 35 सौ रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। घूस लिया रकम जमीन दाखिल-खारीज के नाम पर वसूली जा रही थी। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी औरंगाबाद जिले के खुदुआ थाना क्षेत्र के आधार बिगहा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार है। वह गड़हनी अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी है।
Jitendra Garahni: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना को मिली थी शिकायत
बताया जाता है कि उदवंतनगर प्रखंड के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी सह सरकारी शिक्षक रामदेव राम ने अपनी पत्नी हेवंती देवी के नाम से गड़हनी प्रखंड क्षेत्र में ढाई डिसमिल जमीन खरीदा था, जिसके दाखिल-खारिज के लिए उन्होंने कई बार ऑनलाइन किया था। लेकिन राजस्व कर्मचारी द्वारा उसे हर बार रद्द कर दिया जा रहा था।
इस बार भी उन्होंने जमीन दाखिल-खारिज को लेकर ऑनलाइन किया था। उसके बाद वह राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार से मिले, तो रामदेव राम से 35 सौ रुपये घूस की मांग की। जिसके बाद रामदेव राम के द्वारा 23 जून को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पटना ऑफिस में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
निगरानी अन्वेषण व्यूरो की टीम में मामले की जांच की, जिसमें मामला सत्य पाया गया। इसके बाद एक धावा दल का गठन हुआ। तयशुदा रणनीति के तहत धावा दल मंगलवार को गड़हनी अंचल कार्यालय पहुंची और 35 सौ रुपये घूस लेते रंगेहाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व निगरानी विभाग के डीएसपी गौतम कृष्णा कर रहे थे।





