Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeभोजपुरबड़हाराप्रेमी ने प्रेमिका के ससुराल में जाकर पति पर दागी गोली

प्रेमी ने प्रेमिका के ससुराल में जाकर पति पर दागी गोली

ख्वासपुर थाना क्षेत्र के कचहरी के टोला गांव स्थित बधार में बुधवार की शाम घटी घटना

Kachhari Tola Khwaspur: भोजपुर जिले के ख्वासपुर थाना क्षेत्र के कचहरी के टोला गांव स्थित बधार में बुधवार की शाम कथित प्रेमी ने अपने प्रेमिका के ससुराल में जाकर उसके पति पर फायरिंग कर दी।

  • हाइलाइट्स: Kachhari Tola Khwaspur
    • फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से प्रेमिका का पति जख्मी
    • शादीशुदा प्रेमिका के गुजरात के सूरत जाने से नाराज था प्रेमी
    • जख्मी का बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी में कराया गया इलाज
    • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
    • एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद
    • ख्वासपुर थाना क्षेत्र के कचहरी के टोला गांव स्थित बधार में बुधवार की शाम घटी घटना

बड़हरा (आरा) बिहार। भोजपुर जिले के ख्वासपुर थाना क्षेत्र के कचहरी के टोला गांव स्थित बधार में बुधवार की शाम कथित प्रेमी ने अपने प्रेमिका के ससुराल में जाकर उसके पति पर फायरिंग कर दी। इस दौरान छर्रा लगने से प्रेमिका का पति जख्मी हो गया। उसे दाहिने आँख एवं कान के पास छर्रा लगा है। परिजन द्वारा उसका इलाज बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी में कराया गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही खवासपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवक से मिल घटना की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद जानकारी के अनुसार जख्मी ख्वासपुर थाना क्षेत्र के कचहरी के टोला गांव निवासी स्व. बहारन बिंद का 25 वर्षीय पुत्र धनपत कुमार है।

जानकारी के अनुसार धनपत राय की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी सरस्वती देवी से लगभग एक माह पूर्व हुई थी। जबकि उसी थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा गांव निवासी सोनू राय का शादी से पहले से ही सरस्वती देवी से मधुर संबध चल रहा था। शादी के बाद भी वह बराबर उससे मिलने के लिए ससुराल कचहरी के टोला जाता था।

इसी बीच धनपत कुमार अपनी पत्नी सरस्वती देवी को लेकर गुजरात के सूरत जाने वाला था। इसकी जानकारी उसे लग गई। जिसके बाद वह बुधवार की शाम वह कचहरी के टोला गांव स्थित बधार में पहुंच गया और अपनी प्रेमिका के पति धनपत कुमार पर फायरिंग कर दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

इधर, खवासपुर थाना क्षेत्र के कचहरी के टोला गांव निवासी स्व. बहारन बिंद का पुत्र धनपत कुमार के द्वारा बहोरनपुर थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा गांव निवासी भूषण राय के पुत्र सोनू राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया है कि उसकी शादी एक माह पूर्व शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी भागया चौधरी की पुत्री सरस्वती देवी के साथ हुई थी।

बुधवार की शाम वह अपनी पत्नी सरस्वती देवी के साथ सूरत जाने के लिए अपने घर से निकल कर नदी के पास पहुंचा, तो देखा कि अपाची बाइक से सोनू राय आया और हमलोग को देखते हुए आगे बढ़ गया। सौ मीटर आगे बढ़ जाने के बाद दोबारा बाइक घूमाकर उसके पास आया और अपना बाइक रोक अपने कमर से हथियार निकाल कर उस पर फायरिंग कर दी।

उधर, घटना के बाद ख्वासपुर एवं बहोरनपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर बहोरनपुर थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा गांव निवासी सोनू राय को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद की है। हथियार बरामदगी को लेकर उस पर बहोरनपुर थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular