Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरजमीन खोदकर निकाला गया अपहृत किशोरी का शव

जमीन खोदकर निकाला गया अपहृत किशोरी का शव

Kanti Murder:आरा से अगवा किशोरी की गला दबा कर हत्या, शव को जमीन में दफनाया

आरा शहर के अनाइठ से सहेली संग छह मार्च को घर से निकली थी किशोरी

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

सहेली और उसके पिता पर अगवा कर हत्या का आरोप, पिता गिरफ्तार

बिहार/भोजपुर: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ से अगवा किशोरी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है। उसके बाद शव को दफना दिया गया। छह मार्च से अगवा किशोरी का शव बधवार की देर शाम चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव के समीप बनास नदी के पास जमीन के नीचे से बरामद किया गया। मृत किशोरी अनाइठ गोढना रोड निवासी सुभाष मुसहर की 15 वर्षीया पुत्री कांति कुमारी थी। उसकी सहेली और उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

Kanti Murder:चरपोखरी थाना के देवढ़ी गांव के समीप बनास नदी के पास जमीन से मिला शव

Kanti-Murder

पुलिस ने इस मामले में किशोरी की सहेली के पिता नानजी मुसहर को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से आयर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर ही किशोरी के शव को जमीन खोदकर निकाला गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस नानजी मुसहर से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि नानजी मुसहर ने कांति के जहर खाने से मौत होने की बात बतायी है। बताया कि मौत के बाद डर के मारे उसके द्वारा शव को दफना दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। वैसे पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

6 मार्च को सहेली के साथ घर से निकली थी कांति, 13 को की थी आखिरी कॉल

खबरे आपकी इधर, मृत किशोरी के भाई टुनटुन ने बताया कि उसकी बहन की एक सहेली सीमा पहले उसके घर के ही पास रहती थी। उसकी शादी सहार थाना क्षेत्र के एकवारी छपरा हुई है। इसी 6 मार्च को उसकी सहेली घर अनाइठ गोढना रोड आई थी। उसके बाद कांति अपनी सहेली सीमा के साथ उसके गांव आयर रतनपुर चली गई थी। 13 मार्च को उसने आखिरी बार कॉल की थी। उसके बाद उसका कोई काॅल नहीं आया।

टुनटुन ने बताया कि उसका दोस्त 18 मार्च को सीमा के घर की ओर गया था। तब उसे मालूम हुआ कि किसी लड़की को मार कर जमीन में गाड़ दिया गया है। इसकी जानकारी उसने दी, तो टुनटुन 18 मार्च को ही अपनी बहन की खोज में आयर थाना क्षेत्र के सीमा के घर गया। लेकिन उसके घर में ताला लगा हुआ था।

इसके बाद वह सहार थाना क्षेत्र के एकवारी छपरा गांव सीमा के ससुराल पहुंचा। वहां उसके ससुराल वालों ने उन्हें मारपीठ की धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद उसने आरा के नवादा थाने में इसकी शिकायत की। उस आधार पर बुधवार की सुबह पुलिस ने सीमा के पिता नानजी मुसहर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की, तो भेद खुल गया। उसके बाद नानजी मुसहर की निशानदेही पर चरपोखरी पुलिस के सहयोग से कांति का शव देवढ़ी स्थित बनास नदी के पास जमीन खोदकर निकाला गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!