HomeNewsपिकअप ने बाइक सवार दो को रौंदा, उप सरपंच की मौत, दूसरा...

पिकअप ने बाइक सवार दो को रौंदा, उप सरपंच की मौत, दूसरा घायल

Kaura Mathia जख्मी का जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा/जगदीशपुर: आरा-मोहनिया मार्ग पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया (Kaura Mathia)गांव के समीप रविवार की दोपहर पिकअप ने बाइक सवार उप सरपंच समेत दो को रौंद दिया। हादसे में उप सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे उनका दोस्त जख्मी हो गया, उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़े :- शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी काजल को लगी गोली

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नवादा बेन गांव निवासी स्व.राम परिक्षन सिंह के 59 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ हवलदार है। वह नवादा बेन पंचायत के उप सरपंच के थे। वे गांव में ही रहकर खेती गृहरस्थी करते थे। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वे अपने दोस्त ब्रजेश कुमार सिंह के साथ बाइक से आरा मार्केटिंग करने आए थे। दोपहर में वे बाइक से वापस घर लौट रहे थे।इसी बीच कौंरा मठिया (Kaura Mathia)गांव के समीप पीछे से आ रही पिकअप ने दोनो को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त ब्रजेश कुमार सिंह जख्मी हो गए।

पढ़े :- कैट से जुड़े व्यवसायियों ने निवर्तमान एसपी हर किशोर राय को दी विदाई

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी प्रमिला देवी का कैंसर के कारण सात माह पूर्व ही मृत्यु हो गयी थी। मृतक के परिवार में एक पुत्र सोनू कुमार व तीन पुत्री सीमा देवी, चांदनी देवी एवं डोली कुमारी है। घटना के मृतक के घर मे कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular