HomeNewsआग की चपेट में आने से महिला झुलसी, पटना रेफर

आग की चपेट में आने से महिला झुलसी, पटना रेफर

Khesrahiya Koilwar : कोईलवर थाना क्षेत्र के खेसरहियां गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा:- भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के खेसरहियां गांव (Khesrahiya Koilwar) में सोमवार की सुबह आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला खेसरहियां गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की पत्नी किरण देवी है। इधर, जख्मी महिला किरण देवी के परिजनों ने बताया कि वह आज सुबह रसोईघर में गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। जहां एक डब्बे में पेट्रोल रखा था। अचानक पेट्रोल का डब्बा गिर पड़ा और पेट्रोल बहने लगा। इसी बीच पेट्रोल में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

पढ़े:- अंक के खेल से आरा पहुंची दिल्ली पुलिस को अंक समझने में हो गयी चूक

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular