HomeNewsगिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार, एएसआई सस्पेंड

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार, एएसआई सस्पेंड

Bihiya Asi Suspend बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव की घटना

खबरे आपकी Bihiya Asi Suspend भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव में सोमवार की रात छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पकड़ से फरार हो गया। वह उसी गांव का रहने वाला सोनू सिंह है। हालांकि उसके पिता देवनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

jay kumar

गिरफ्तारी के बाद छोड़ने का आरोप लगने पर एएसआई पर गिरी गाज

इधर, आरोपित के पुलिस की पकड़ से भाग जाने को गंभीरता लेते हुये एसपी ने एएसआई नथुनी सिंह को सस्पेंड कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद एएसआई द्वारा आरोपित को छोड़े जाने की शिकायत के बाद एसपी द्वारा कार्रवाई की गयी है। एसपी हर किशोर राय की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बिहिया थाने के एएसआई नथुनी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।

छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

बता दें कि एक मार्च को घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की गयी थी। उसे लेकर बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसी मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने पुलिस सोमवार की रात समरदह गांव गयी थी। बताया जा रहा है कि तब पुलिस ने सोनू और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन सोनू सिंह पुलिस के कब्जे फरार हो गया।

Bihiya Asi Suspend
बिहिया थाना

युवती के परिजनों द्वारा एएसआई पर जान बुझकर आरोपित सोनू को छोड़ने का आरोप लगाया जाने लगा। इसे लेकर वरीय अफसरों से शिकायत भी की गयी। वहीं स्थानिय पुलिस द्वारा भी वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट की गयी। उसके बाद एसपी द्वारा एएसआई को सस्पेंड (Bihiya Asi Suspend) कर दिया गया।

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular