HomeNewsआरा में भागलपुर लोकमान्य तिलक ट्रेन की चपेट में आने से बांका...

आरा में भागलपुर लोकमान्य तिलक ट्रेन की चपेट में आने से बांका के युवक की मौत

Ara platform two – आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार की दोपहर की घटना

खबरे आपकी आरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो (Ara platform two) पर मंगलवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पानी लेने के बाद ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में वह भागलपुर लोकमान्य तिलक ट्रेन की चपेट में आ गया। मृत युवक बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्ली किला गांव निवासी वीरेंद्र माझी था। वह जयपुर के राजकोट में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पानी लेने के लिये नीचे उतरा था बांका का युवक, ट्रेन पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

परिजनों के अनुसार भागलपुर स्टेशन से ट्रेन से जयपुर के राजकोट जा रहा था। इसी दौरान वह आरा रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरा था। तभी ट्रेन खुल गई, जिसके बाद वह दौड़ कर ट्रेन पर चढ़ रहा था। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसका बेल्ट ट्रेन के गेट पर लगे लोहे के रॉड में फस गया। इससे वह असंतुलित होकर कुछ दूर तक ट्रेन से घसीटता का चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड और कागज द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर उसके परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। उसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गये।

Ara platform two
Ara platform two

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

बताया जाता है कि मृत युवक पांच भाई व बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी कंचन देवी, दो पुत्र प्रिंस कुमार,रीत कुमार और एक पुत्री निशा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद उसकी पत्नी कंचन देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular