HomeNewsगंगा नदी में तैरता मिला युवक का शव

गंगा नदी में तैरता मिला युवक का शव

Kewatiya Ganga River-कृष्णागढ़ थाना के केवटिया घाट के समीप मंगलवार की सुबह मिला शव

खबरे आपकी Kewatiya Ganga River भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया स्थित गंगा में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे केवटिया घाट के समीप शव नदी में तैरता मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत युव सोहरा गांव निवासी ननन चौधरी का पुत्र अखिलेश चौधरी है। वहीं शव मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया।

jay kumar

रविवार को स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया था सोहरा गांव का युवक

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अखिलेश चौधरी के परिजन गंगा के उस पर सब्जी की खेती करते हैं। रविवार को वह परिजनों के लिये खाना लेकर गंगा के उस पार जा रहा था। इसके लिये नाव पकड़ने केवटिया घाट गया था। वहां नाव छुट गयी, तो वह स्नान करने लगा। तभी पैर फिसल जाने से वह गंगा में डूब गया था। उसके बाद स्थानीय मुछआरों द्वारा महाजाल से पूरे दिन खोजबीन की गयी।

 Kewatiya Ganga River-SDRF

गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन नदी में तैरता मिला शव, घर में कोहराम

पढ़े :- गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव पहुंची बेंगलुरु पुलिस

Kewatiya Ganga River सोमवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा भी पूरे दिन बोट के सहारे सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन शव नहीं मिल पाया था। इस बीच मंगलवार की सुबह केवटिया घाट के पर गंगा नदी में शव तैरता मिला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला गया। सीओ रामवर्ण राम के अनुसार आपदा के तहत मृत युवक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाने की प्रक्रिया चल रही है। शव मिलने के बाद युवक के घर में रोना-धोना मच गया है। मां शनिचरी देवी, पत्नी सुनीता देवी और पुत्र सोनू कुमार सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है की मृत युवक अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था।

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular