HomeNewsमायके में महिला की गला दबा कर हत्या

मायके में महिला की गला दबा कर हत्या

Ratnadh गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव की घटना

मायके में रहने वाली महिला की गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप

खबरे आपकी आरा : जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के Ratnadh रतनाढ़ गांव में सोमवार की रात घर में घुंस कर एक महादलित महिला की हत्या कर दी गयी। मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसे मार डाला गया। शोर मचाने पर महिला की चचेरी बहन को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। मृत महिला तरारी थाना क्षेत्र के तरारी गांव निवासी अरुण मुसहर की 22 वर्षीया पत्नी रीता देवी है। वह फिलहाल करीब 2 वर्षों से अपने मायके रतनाढ़ गांव में रह रही थी। हत्या का आरोप रतनाढ़ गांव के ही एक युवक पर लगाया जा रहा है। हालांकि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर गड़हनी पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शोर मचाने पर मृत महिला की चचेरी बहन को जान से मारने की दी धमकी

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

मृत महिला के पिता दर्शन मुसहर अपने परिवार के साथ घर में सोया था। इसी बीच गांव का एक युवक दरवाजा खोल कर उसके घर में घुस रहा था। तब अचानक उनकी नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगा। उसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। सोमवार की रात उसकी पुत्री रीता देवी अपनी चचेरी बहन जोनिया के साथ दूसरे मकान में सो रही थी। तभी उक्त युवक उसके घर में प्रवेश कर गया। उसके बाद रीता की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपित ने जोनिया को भी मार देने की घमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, पुलिस के मुताबिक भी महिला की हत्या मारपीट और गला दबाने के कारण होना प्रतीत लग रहा है। ट्रेनी डीएसपी सह गड़हनी थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपित के की धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पायेगा। 

Ratnadh Woman strangled to death
Woman strangled to death

पति से झगड़ा के बाद मायके में रहने लगी थी महिला

Ratnadh रतनाढ़ गांव की रीता की शादी तरारी गांव में हुई थी। उसका अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह मायके आ गयी थी। उसका पति भी करीब एक साल से बाहर चला गया था। मृत महिला को एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular