Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर में ट्रैक्टर पर लोड 1209 लीटर विदेशी शराब बरामद

भोजपुर में ट्रैक्टर पर लोड 1209 लीटर विदेशी शराब बरामद

Khwaspur: मद्य निषेध विभाग द्वारा भोजपुर में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नयका टोला मोड़ ख्वासपुर (थाना-ख्वासपुर) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Khwaspur
    • जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 15लाख रुपये आंका गया

आरा। मद्य निषेध विभाग द्वारा भोजपुर में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से ट्रैक्टर से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रहा है। इसको लेकर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित हुई।

इस दौरान नयका टोला मोड ख्वासपुर (थाना-ख्वासपुर) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रैक्टर पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया, अंधेरा होने के कारण वाहन चालक फरार होने मे सफल रहा। उक्त वाहन से कुल 6720 पीस में 1209.600 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 15 लाख के करीब आंका गया। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular