Homeस्वास्थ्यविश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर मरीजो को दिया गया नि:शुल्क परामर्श

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर मरीजो को दिया गया नि:शुल्क परामर्श

World Physiotherapy Day: फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर आयोजित शिविर में आज 35 पुराने मरीज तथा 25 नये मरीज आए, जिनका जांच कर इलाज हेतु परामर्श दिया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट:World Physiotherapy Day
  • दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर सम्पन्न
  • 60 नये-पुराने मरीजो का किया गया जांच और दिया गया परामर्श

आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहिल’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में सोमवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मरीजों का निःशुल्क जांच किया गया। इसके साथ ही दो दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का समापन हो गया।

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर आयोजित शिविर में आज 35 पुराने मरीज तथा 25 नये मरीज आए, जिनका जांच कर इलाज हेतु परामर्श दिया गया। 15 अन्य मरीजों ने शिविर रजिस्ट्रेशन कराया है। कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को ईलाज में विशेष लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने ने बताया कि आज ज्यादातर कमर दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन व दर्द, शरीर में लकवा, घुटने का दर्द, मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर व सर्जरी के बाद अकड़न आदि से संबंधित मरीज आए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए फिजियोथैरेपी रामबाण है। दो दिवसीय कैंप को सफल बनाने में सत्या राय, आभा, रेशमा एवं संगीता का सक्रीय योगदान रहा है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular