HomeNewsननिहाल में रह रहे किशोर की गला दबाकर हत्या, सनसनी

ननिहाल में रह रहे किशोर की गला दबाकर हत्या, सनसनी

Kunjan Tola परिजनों ने मृतक के दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के कुंजन टोला (Kunjan Tola) गांव स्थित खेत से शुक्रवार की देर रात एक किशोर का गला दबाकर हत्या कर दी गयी। उसका शव गांव के समीप खेत से बरामद हुआ। शव मिलने ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

इसी वर्ष मैट्रिक पास हुआ था किशोर

जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव निवासी टुनटुन यादव के 16 वर्षीय पुत्र लाल बिहारी यादव है। वह इसी वर्ष मैट्रिक पास हुआ था। वह कई वर्षो से चांदी थाना क्षेत्र कुंजन टोला गांव अपने नाना के घर रह कर ही पढ़ाई करता था। इधर, मृतक के मामा शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव का ही कालीचरण नामक उसका दोस्त उसे घर बुलाकर शौच के लिए बधार की ओर ले गया था। जब रात करीब 9 बजे तक घर वापस नहीं लौटा। तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू की। खोजबीन के दौरान रात करीब 12 बजे गांव के ही खेत से उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

Kunjan Tola

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम,रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार मृतक किशोर की मौत गला दाबने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने दो भाइयों में छोटा था।मृत किशोर के परिवार में मां फुलवंती देवी एवं एक भाई सूरज सिंह है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृत की मां फुलवंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- बोले डाक्टर, टूट रहा मनोबल, प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार

पढ़े :- आरण्य देवी मंडी से युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular