HomeNewsनहाते-नहाते सोन नदी के गहरे पानी में चली गयी बच्ची

नहाते-नहाते सोन नदी के गहरे पानी में चली गयी बच्ची

Surundha-कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टाप के समीप घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा/कोईलवर: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के Surundha सुरौंधा टाप के समीप शनिवार की सुबह सोन नदी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

सोन में डूबने से बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची सुरौंधा टाप निवासी बेलभद्र राय की 10 वर्षीया पुत्री ममिता कुमारी है। इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि वह शनिवार की सुबह सुरौंधा टाप स्थित सोन नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह उसमें डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

Surundha-man

बताया जाता है कि मृतका अपने दो बहनों में छोटी थी। मृत बच्ची के परिवार में मां जानकी देवी, तीन भाई सन्नी,अंकुश,राजा बाबू एवं एक बहन खुशी कुमारी है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृत बच्ची की मां जानकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- बोले डाक्टर, टूट रहा मनोबल, प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार

पढ़े :- आरण्य देवी मंडी से युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular