Homeबिहारआरा भोजपुरकोइलवर पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब को किया जप्त, चार...

कोइलवर पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब को किया जप्त, चार गिरफ्तार

Koilwar police आरा। कोईलवर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात्रि अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देसी शराब जप्त किया। इस दौरान पुलिस ने एक मारुति कार, आॅटो और बाइक को जप्त किया। पुलिस ने मौके से चार घंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। जप्त बाइक चोरी की है। वह आरा नगर थाना से चोरी की गई थी।

Koilwar police – एक मारुति कार, आटो और बाइक जब्त

जमीन के सिलसिले में पटना गये बुजुर्ग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

जब्त बाइक आरा टाउन थाना क्षेत्र से की गई थी चोरी

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि कोइलवर पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक मारुति कार को जप्त किया था। हालांकि कि इस दौरान कार का चालक फरार हो गया।

कोईलवर थाना पुलिस ने जब्त कार से 300 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। दूसरी ओर पुलिस ने 120 लीटर देसी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने ऑटो और बाइक जप्त किया। पुलिस ने मौके से कमेंद्र यादव, राम अवधेश राय, तितली एवं गणपत राय को गिरफ्तार कर लिया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular