Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजक्रांति दीदी की रसोई ने बचाएं सरकार के दस लाख रुपये

क्रांति दीदी की रसोई ने बचाएं सरकार के दस लाख रुपये

क्रांति दीदी की रसोई ने बचाएं सरकार के दस लाख रुपये
सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हो रही क्रांति दीदी की रसोई से भोजन की आपूर्ति
सदर अस्पताल परिसर स्थित क्रांति दीदी की रसोई की पहली वर्षगाठ मनी
आरा। सदर अस्पताल परिसर स्थित क्रांति दीदी की रसोई की पहली वर्षगांठ बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर जीविका दीदियों ने केक काटकर वर्षगांठ का जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दी। सदर अस्पताल स्थित क्रांति दीदी की रसोई को 8 महिलाओं द्वारा शुरुआत की गई थी। एक साल के बिजनेस के दौरान दीदियों ने ना सिर्फ सरकार को 12 लाख रुपए लौटा दिए, बल्कि 10 लाख रुपये की बचत भी कर ली। दीदी की रसोई के भोजन की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के अंदर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में क्रांति दीदी की रसोई से ही भोजन की आपूर्ति होने लगी है। इस रसोई का संचालन आरा सदर प्रखंड के 8 भागीदारों के सामूहिक भागीदारी में चल रही है। इन महिलाओं को मासिक मानदेय के रूप में 8 हजार रुपये दी जाती है। अपने 1 साल के बिजनेस के दौरान क्रांति दीदी के रसोई ने लगभग 22 लाख रुपए का मुनाफा कर चुकी है। इसी कडी में 10 अगस्त 2022 को क्रांति दीदी के रसोई का पहला वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ.रामप्रीत सिंह, अस्पताल प्रबंधक कौशल दूबे तथा अन्य पदाधिकारी एवं जीविका जिला कार्यालय से जिला परियोजना प्रबंधक संजय पासवान तथा प्रबंधक प्रभार गैर-कृषि रंजन कुमार के साथ अन्य स्टाफ एवं प्रखंड जीविका कार्यालय से प्रखंड परियोजना प्रबंधन विशाल कुमार के साथ जीविकोपार्जन विशेषज्ञ कुमार पीयूष, क्षेत्रीय समन्वयक रितु रंजन भारती तथा सामुदायिक समन्वयक शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व क्रांति जीविका महिला संकुल संघ के अध्यक्ष रंजू देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रसोई के सलाहकार मनीष दीपक तथा अन्य कैडर का योगदान अहम रहा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular