HomeNewsमोबाइल चार्ज करने के विवाद में मारपीट, तीन FIR दो गिरफ्तार

मोबाइल चार्ज करने के विवाद में मारपीट, तीन FIR दो गिरफ्तार

Krishnagar आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में मोबाइल चार्ज करने के विवाद में दो युवकों में मारपीट हो गयी। इसके बाद पुलिस के वरीय अफसर को तनाव पैदा होने की गलत सूचना दे दी गयी।

Krishnagar – कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र गुंडी गांव की घटना

पुलिस ने गलत सूचना देने व अफवाह फैलाने का केस किया

वेब लिंक के माध्यम से मीठापुर एवं आर ब्लाॅक को जोङने वाली उपरिगामी पुल का हुआ शिलान्यास

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस सिलसिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दो प्राथमिकी दोनों पक्षों की द्वारा की गयी है, जबकि एक Krishnagar पुलिस ने गलत सूचना देने व अफवाह फैलाने का केस किया है।

पुलिस के अनुसार मोबाइल चार्ज करने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट भी हो गयी। इस बीच वरीय अधिकारी को दो गुटों में साम्प्रदायिक तनाव होने की सूचना दे दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

योगदान करने के बाद बोले भोजपुर के नये एसपी हर किशोर राय

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular