HomeNewsहत्याकांड में वांटेड रिटायर दारोगा ने किया सरेंडर

हत्याकांड में वांटेड रिटायर दारोगा ने किया सरेंडर

Kusumhi Devkant murder case: सुरेश राय उर्फ दिनेश राय का कोर्ट में समर्पण

खबरे आपकी आरा। जिले के तरारी थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव निवासी किसान देवकांत राय हत्या कांड में वांटेड रिटायर दारोगा सुरेश राय उर्फ दिनेश राय ने सरेंडर कर दिया। मंगलवार को वह कोर्ट पहुंचा और समर्पण कर दिया। एसपी विनय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हत्या कांड में रिटायर दारोगा की पत्नी और दो बेटी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Kusumhi Devkant murder case: रिटायर दारोगा सुरेश राय उर्फ दिनेश राय सहित छह आरोपित

बता दें कि गुरुवार दोपहर कुसुम्हीं गांव में पूर्व के विवाद में किसान देवकांत राय की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। उन्हें ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी गयी थी। उससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी। उसे लेकर
मृत किसान की पत्नी पूनम देवी के बयान पर रिटायर दारोगा सुरेश राय उर्फ दिनेश राय सहित उसके घर के छह लोगों के खिलाफ केस किया गया था। उसमें रिटायर एसआई के अलावे उसकी पत्नी कृष्णा देवी, पुत्र पंकज कुमार, बेटी निराशा देवी, ब्यूटी और बुचानो कुमारी को नामजद किया गया है।

पुलिस ने कृष्णा देवी, उसकी बेटी बुचानो कुमारी और निराशा देवी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।
उनकी निशानदेही पर गांव से ही हत्या में इस्तेमाल 315 एनपी बोर राइफल,12 गोली और खोखे भी बरामद किये गये। बाद में तीनों को जेल भेज दिया गया था।

पढ़ें: पुलिस ने किया पांच दिन में हत्या का खुलासाः मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular