Homekhabren Apkiकंप्यूटर शिक्षा केंद्र का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पांच गिरफ्तार

कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पांच गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र रामपुर सनदियां मोड़ की रात की घटना

केंद्र का शटर काटकर छह कंप्यूटर, छह यूपीएस व प्रिंटर ले भागे चोर

एक कंप्यूटर बरामद, अन्य सामानों की बरामदगी में जुटी पुलिस

बिहार।आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदियां मोड़ स्थित कंप्यूटर शिक्षा केंद्र पर शुक्रवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। इस दौरान केंद्र का ताला तोड़ चोर छह कंप्यूटर, छह यूपीएस और प्रिंटर ले भागे। शनिवार की सुबह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये पांच चोरों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर एक कंप्यूटर भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस चोरों से पूछताछ व निशानदेही के आधार पर चोरी गये अन्य सामानों की बरामदगी के लिये छापेमारी की रही है। जानकारी के अनुसार बड़का डुमरा गांव निवासी विजयेंद्‌र कुमार रामपुर सनदियां मोड़ पर कंप्यूटर शिक्षा केंद्र चलाते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने उनके केंद्र का शटर व ताला तोड़ चोरी कर ली। शनिवार की सुबह वह अपने सेंटर पर गये, तो चोरी की जानकारी मिली।

भोजपुर में साली से जबरन शादी रचाने  जीजा गिरफ्तार

इसके बाद थाने को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थानाध्‌यक्ष ज्‌योति कुमारी एक्‌शन में आ गयी और चोरों की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी गयी। इस दौरान टाउन थाना पुलिस की मदद से धरहरा इलाके से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चार अन्य चोरों को भी पकड़ा गया। पुलिस सभी चोरों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular