Homeराजनीतलालू जी का मजेदार अंदाज, 'लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला'

लालू जी का मजेदार अंदाज, ‘लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला’

  • हाइलाइट: Lalu ji funny style
    • लालू जी ने अपने ठेट अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया

आरा: महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का भव्य आगाज रविवार को सासाराम से हुआ, इस यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और अन्य प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने ठेट अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया।

लालू जी ने भोजपुरी गाने की कुछ लाइनों को गुनगुनाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला’, जिसका अर्थ विरोधियों को ऐसा धक्का देने की है जिससे वे बहुत दूर चले जाएंगे। यह गाना न केवल उनके लिए एक मजेदार अंदाज था, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और जोश भरने का एक तरीका भी था।

Lalu ji funny style – कार्यकर्ताओं को दिया स्पष्ट संदेश

लालू प्रसाद यादव पहले भी जब अपनी सभाओं में इस गाने को गुनगुनाया करते थे, तब सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं व लोगों में एक अद्भुत ऊर्जा देखने को मिलती थी। ठीक उसी तरह, इस बार भी उन्होंने इस उत्साही स्लोगन को गुनगुनाकर कार्यकर्ताओं को एक स्पष्ट संदेश दे दिया। अपने संबोधन में उन्होंने राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खरगे जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने भाषण में स्पष्ट रूप से कहा कि हमें वोट चोरों को हटाना है, लोकतंत्र के विरोधी भाजपा को भगाना है और इंडिया गठबंधन को जिताना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सब लोग एकजुट हो जाएं और एक साथ मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकें।

महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा ने न केवल राजनीतिक माहौल को गर्म किया है, बल्कि यह भारत की राजनीति में, लोकतंत्र की जननी बिहार से देश की जनता को यह संदेश भी दिया कि वे देश कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान नेताओं ने सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular