Homeस्वास्थ्यलेजर लेप्रोस्कोपिक के जरिये सौ वर्षीया महिला की पथरी का हुआ ऑपरेशन

लेजर लेप्रोस्कोपिक के जरिये सौ वर्षीया महिला की पथरी का हुआ ऑपरेशन

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेजर लेप्रोस्कोपिक के जरिये एक सौ साल की महिला की Stone Operation पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। शनिवार को डा. विकास सिंह द्वारा ऑपरेशन कर महिला के गोल ब्लाडर से पथरी निकाल दी गयी। बुजुर्ग महिला उदवंतनगर के कसाप गांव की रहने वाली देवमुर्ता कुंअर है। पथरी के कारण दर्द से वह कुछ दिनों से परेशान थी।

jay kumar

आरा शहर के बाबू बाजार प्राइवेट अस्पताल में डाक्टर विकास ने निकाली पथरी

डा. विकास सिंह ने बताया कि सौ साल की एक बुजुर्ग महिला तीन रोज पहले उनकी क्लीनिक पर आयी थीं। दर्द के कारण वह बहुत बेचैन थी। शुरू में दवा के माध्यम से ही ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई सुधार नहीं हो पा रहा था और दर्द बढ़ता ही जा रहा था। उसके बाद महिला के परिजनों की सलाह पर शनिवार को गोल ब्लैडर में पथरी का लेजर लेप्रोस्कोपिक से सफल ऑपरेशन किया गया। महिला बिल्कुल खतरे से बाहर और ठीक हैं।

Stone Operation : गोल ब्लैडर में पथरी होने के कारण दर्द से परेशान थी महिला

वहीं महिला के पोते चंदन सिंह ने बताया कि इस बीमारी का पांच साल पूर्व पता चला था। उसके बाद कई जगहों पर इलाज करवाया गया। सभी डॉक्टरों ने उम्र का हवाला देकर ऑपरेशन करने से मना कर दिया। वहीं उनकी दादी की परेशानी बढ़ती ही जा रही थी। उसके बाद थक-हार कर तीन रोज पहले वह डाक्टर विकास सिंह के पास दिखाने आये। वहां डा. विकास सिंह द्वारा लेजर लेप्रोस्कोपिक के द्वारा उनकी दादी का सफल ऑपरेशन किया गया।

Stone Operation- Doctor Vikas
लेजर लेप्रोस्कोपिक के जरिये ऑपरेशन करते डा. विकास सिंह

पढ़े :- पीएमसीएच में चार दिन इलाज के बाद भेजा घर,बाएं पैर के जांघ में फंसी थी गोली

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular