HomeNewsक्राइमभोजपुर में दिनदहाड़े लूट : नकाबपोश अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

भोजपुर में दिनदहाड़े लूट : नकाबपोश अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बगवां बाजार स्थित एक सीएसपी केन्द्र से सोमवार को हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े करीब 2 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए और आराम से फरार हो गए।

Latest news of Bagwan Bazaar: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बगवां बाजार स्थित एक सीएसपी केन्द्र से सोमवार को हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े करीब 2 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए और आराम से फरार हो गए।

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट :- Latest news of Bagwan Bazaar
    • पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश ने दिया घटना को अंजाम
    • सीसीटीवी फुटेज में हाथ में पिस्तौल लिए दिख रहे नकाबपोश बदमाश

आरा/गड़हनी: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बगवां बाजार स्थित एक सीएसपी केन्द्र से सोमवार को हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े करीब 2 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए और आराम से फरार हो गए। इस दौरान किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अपराधी एक पल्सर बाइक पर तीन की संख्या में थे जो चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों को चिह्नित करने के प्रयास में लगी हुई है।

इधर, एसपी नीरज कुमार सिंह एवं सदर एएसपी परिचय कुमार के निर्देश पर डीआइयू टीम को भी लगाया गया है। घटना अपराह्न करीब सवा दो बजे के आसपास की है। शुरूआती जानकारी के अनुसार बगवां गांव निवासी अमित कुमार सिंह बगवां बाजार स्थित हरिशंकर सिंह के मार्केंट में करीब डेढ़-दो साल से यूनियन बैंक का सीएसपी चलाते है।

पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश ने दिया घटना को अंजाम

सोमवार की अपराह्न दो बजे सीएसपी केंद्र में एक कर्मचारी रौनक एवं गांव के ग्रामीण शिवशंकर पांडेय मौजूद थे। इस दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी सीएसपी के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर कर्मचारी एवं ग्रामीण को कब्जे में ले लिया। इसके बाद केन्द्र से ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए और थैला में रखकर बड़ौरा नहर के रास्ते फरार हो गए।

बाद में आसपास के लोगों को जानकारी हुई। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंच गए और भुक्तभोगी स्टाफ से पूछताछ कर अपराधियों के हुलिया व कद-काठी के बारे में जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज में हाथ में पिस्तौल लिए दिख रहे नकाबपोश बदमाश
इधर, पुलिस को ग्राहक सेवा केन्द्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से जो फुटेज हाथ लगा है उसमें तीनों अपराधी चेहरे पर काले रंग का मास्क एवं दो हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहे है। फुटेज में दिख रहा कि अपराधी सीएसपी केन्द्र के अंदर मौजूद ग्रामीण को पिस्तौल तान फर्श पर लेटा दिए थे। जिससे की कोई शोर-गुल नहीं कर सके। लाइनर की मदद से घटना कारित किए जाने की संभावना जतायी जा रही है। पुलिस टीम हर ऐंगल पर जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular