Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में पिता-पुत्र को मारी गोली, इकलौते पुत्र की मौत

भोजपुर में पिता-पुत्र को मारी गोली, इकलौते पुत्र की मौत

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पेरहाप गांव में सोमवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी।

Latest news of Perhap Sahar: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पेरहाप गांव में सोमवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। जिसमें पुत्र की मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय आदित्य कुमार पेरहाप गांव निवासी कमलेश राय के पुत्र थे।

jay kumar
  • हाइलाइट :-Latest news of Perhap Sahar
    • भूमि विवाद में बड़ी घटना को दिया अंजाम
    • मृतक घर का इकलौता चिराग था

आरा/सहार: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पेरहाप गांव में सोमवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। जिसमें पुत्र की मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय आदित्य कुमार पेरहाप गांव निवासी कमलेश राय के पुत्र थे। मृतक इंटर के छात्र थे। मृतक को सीने व पेट के के अलावा हाथ के पास तीन-चार गोली लगी है। हमले में घायल 50 वर्षीय पिता कमलेश राय को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता को बाएं साइड पंजरी,एक गोली दाएं साइड गोली लगी है और घटना रात नौ बजे के आसपास की है।

भूमि विवाद में घटना
इधर, पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि हमला करने का आरोप पड़ोस के ही गोतिया के कुछ लोगों पर है। भूमि विवाद में घटना घटित हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। सोमवार की रात पिता कमलेश राय व पुत्र अभिषेक कुमार के घर के बरामदे में बैठे हुए थे कि उसी दौरान सात-आठ की संख्या में आए हथियार बंद आरोपितों ने पिता व पुत्र को गोली मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया जा रहा था कि रास्ते में पुत्र अभिषेक की मौत हो गई।

मृतक घर का इकलौता चिराग था

वारदात की सूचना पर सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच- पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के पिता जमीन संबंधी कारोबार करते है। मृतक घर का इकलौता चिराग था। परिवार में मां चंदा देवी एक बहन आरती देवी है।

पढ़ें :- सहार की ताजा खबर, Sahar के ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular