Sunday, December 7, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरअवैध संबंध के चक्कर में मारा गया था ट्रक चालक, मुख्य आरोपित...

अवैध संबंध के चक्कर में मारा गया था ट्रक चालक, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Nayka Tola – Jagdishpur News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला ट्रक चालक राकेश साह हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। चालक की अवैध संबंध के चक्कर में हत्या की गयी थी।

  • हाइलाइट :- नयका टोला हत्याकांड का खुलासा
    • बगल के गांव की एक महिला के साथ था अवैध संबंध, मना करने के बाद भी कर रहा था बात
    • मुंबई से बुलाने के बाद नयका टोला में बुधवार की सुबह गोली मार की गयी थी चालक की हत्या
    • चालक को गोली मारने वाले सहित दो आरोपितों की तलाश में कई जा रही छापेमारी

Nayka Tola – Jagdishpur News खबरे आपकी आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला ट्रक चालक राकेश साह हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। चालक की अवैध संबंध के चक्कर में हत्या की गयी थी। मुंबई से बुलाकर लाने के बाद उसको गोली मारी गयी थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गड़हा गांव निवासी शेखर कुमार है। उसके द्वारा हत्या की बात स्वीकार की गयी है। हालांकि गोली मारने वाले सहित दो आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। दोनों के राज्य से बाहर भागने की बात कही जा रही है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह नयका टोला में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी दिनेश शाह उर्फ दसई साह के 29 वर्षीय पुत्र राकेश साह की कार सवार लोगों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। उसे लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद मामले की छानबीन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान की गयी। छानबीन में अवैध संबंध की बात सामने आ रही थी। एक ऑडियो भी मिला था, जिससे अवैध संबंध की पुष्टि हो रही थी। उस आधार पर टीम द्वारा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव से मुख्य आरोपित शेखर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में अवैध संबंध में ट्रक चालक को मुंबई से बुलाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। साथ ही गोली मारने वाले और घटना में शामिल एक अन्य आरोपित का नाम भी बताया है‌।

एसपी ने बताया कि ट्रक चालक को गोली मारने वाले सहित दो अन्य आरोपित अभी पकड़ में नहीं आ सके हैं। दोनों की पहचान कर ली गयी है और गिरफ्तारी को लेकर टीम छापेमारी कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियार के बारे में जानकारी मिल सकेगी। टीम में जगदीशपुर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

बहाने से चालक को बुलाया नयका टोला, झगड़े के बाद सर में दाग दी गोली

एसपी ने बताया कि दक्षिण एकौना गांव निवासी राकेश साह कुछ समय से महाराष्ट्र में रहता था। वह ट्रक चलाता था। उसका गड़हा गांव निवासी शेखर कुमार से संबंध था और दोनों में हमेशा बातचीत होती रहती थी। ट्रक चालक राकेश का शेखर की पत्नी से अवैध संबंध भी था। उसकी जानकारी मिलने पर शेखर कुमार की ओर से पूर्व में उसे मना भी किया गया था। उसके बाद भी चालक राकेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। तब शेखर कुमार की ओर से उसे सबक सिखाने की प्लानिंग की गयी। उसके तहत शेखर द्वारा उसे बहाने से आरा बुलाया गया।

बुधवार की सुबह शेखर कुमार, राकेश कुमार और दो अन्य लोगों के साथ कार से नयका टोला पहुंचा। वहां सभी कार से उतरे और चाय की दुकान पर बैठे थे। उसके बाद राकेश कार पर बैठने से मना कर देता है। उसे लेकर उनके बीच झगड़ा होता है। तभी शेखर के साथ रहे उसके भाई द्वारा राकेश कुमार को गोली मार दी जाती है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दक्षिण एकौना गांव निवासी दिनेश शाह उर्फ दसई साह का 29 वर्षीय पुत्र राकेश साह महाराष्ट्र के रायगढ़ में रहता था। कुछ वर्षो से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था और ट्रक चलाता था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular