Homeबिहारभोजपुरफेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों से रूबरू हुए भोजपुर एसपी प्रमोद...

फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों से रूबरू हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

Bhojpur News – 14 January: समस्या आपकी, समाधान हमारा कार्यक्रम के तहत भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने आम लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का प्रयास किया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • फेसबुक लाइव के दौरान ट्रैफिक जाम का मुद्दा छाया रहा
    • एसपी ने कहा जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा

Bhojpur News – 14 January खबरे आपकीआरा: भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव शनिवार को फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों से रूबरू हुए। समस्या आपकी, समाधान हमारा कार्यक्रम के तहत उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का प्रयास किया। साथ ही बेहतर पुलिसिंग को लेकर पब्लिक का सुझाव भी लिया। फेसबुक लाइव के दौरान ट्रैफिक जाम का मुद्दा छाया रहा है। लोगों की ओर से जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि अतिक्रमण और बालू लदे ट्रकों के आवागमन के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। एसपी ने कहा कि जाम की समस्या से निजात को लेकर जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। सभी जगहों पर अतिरिक्त ट्रेंड जवान तैनात किए जा रहे हैं। बालू लदे ट्रकों के दिन में परिचालन को कंट्रोल किया जा रहा है।

संजय सिंह की ओर से आरा छपरा फोरलेन पर महाजाम की समस्या से अवगत कराया गया। इस पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा बताया गया कि फोरलेन पर जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए पटना और सारण के अफसरों के साथ जल्द ही बैठक की जायेगी। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जायेगी।

रूबी पांडेय द्वारा कोईलवर-चांदी-धनडीहां रोड पर वन-वे लागू करने की मांग की गयी। ताकि स्कूली बच्चों के आवागमन में परेशानी नहीं हो। इधर, सिद्धांत जैन की ओर से जेल रोड सहित शहर के अन्य इलाकों में तेज रफ्तार में बाइक चलाये जाने का मुद्दा उठाया गया। कहा गया बुलेट और अपाची जैसी बाइक की रेस लगी रहती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कुछ लोगों की ओर से शराब और हेरोइन बिक्री का मुद्दा उठाया गया। नैना सिंह राजपूत की ओर से सुरक्षा की मांग की गयी।

फेसबुक लाइव संवाद में राहुल कुमार और रवि कुमार की ओर से जिला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव एसपी को दिया गया। ताकि किसी भी घटना-दुर्घटना की पुलिस को तत्काल सूचना दी जा सके। इसकी प्रशंसा करते हुए एसपी ने कहा कि फिलहाल थानास्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। पुलिस की मदद करने वाले युवा इस ग्रुप से जुड़ सकते हैं। बाद में जिलास्तर पर भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस युवा पीढ़ी के साथ मिलकर अपराध और हादसों की रोकथाम को लेकर विशेष प्लान तैयार कर रही है। इससे आम लोग खासकर युवा पीढ़ी को जोड़ा जायेगा। उसके जरिए लोग पुलिस को मदद कर सकते हैं। किसी तरह की घटना की सूचना देने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular