Thursday, April 25, 2024
No menu items!
HomeNewsघर की खुशी गम में बदल गयी, मच गया रोना-धोना

घर की खुशी गम में बदल गयी, मच गया रोना-धोना

Laxman Yadav Saphi Balua-छठ का प्रसाद देने भतीजी के घर जा रहे अधेड़ की हादसे में मौत

बिहिया थाना के डुमरिया गांव के समीप गुरुवार की दोपहर की घटना

23
23

दो बाइक की टक्कर में गयी जान, साला और दामाद सहित चार जख्मी

खबरे आपकी आरा। जिले में आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गयी। हादसे में मृतक के साले सहित दोनों बाइक पर सवार चार अन्य लोग जख्मी हो गए। इनमें तीन का इलाज प्राइवेट और एक आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मृत अधेड़ बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही बलुआ गांव निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव थे।

घायोलों में तीन का प्राइवेट और एक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घायलों में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी रविंदर यादव, शाहपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी दया शंकर यादव के अलावे दूसरी बाइक पर सवार दो युवक शामिल है। रविंद्र यादव मृत अधेड़ के साला और दया यादव दामाद बताये जा रहे हैं। रविंदर यादव ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह अपने जीजा लक्ष्मण यादव के घर गया था। उसके बाद वह जीजा के साथ छठ का प्रसाद लेकर भांजी आरती के ससुराल शाहपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव गये थे।

Laxman Yadav Saphi Balua-इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

वहां से भांजी के पति दयाशंकर यादव के साथ तीनों प्रसाद लेकर बाइक से जीजा की भतीजी के घर धोबहा ओपी क्षेत्र के मनीराय के टोला प्रसाद देने आ रहे थे। इसी बीच डुमरिया गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इससे पांचों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। उसके बाद सभी को अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन गंभीर रूप से जख्मी उसके जीजा की रास्ते में ही मौत हो गयी। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसके जीजा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम कराया गया।

पल भर में गम में बदल गयी पर्व की खुशी, घर में कोहराम

बताया जाता है कि बक्सर के सपही बलुआ गांव निवासी लक्ष्मण यादव के घर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिये छठ का पर्व किया गया था। इसे लेकर उनके घर में पिछले कुछ दिनों से उत्सव और उल्लास का माहौल था। लेकिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के कुछ देर बाद ही घर की खुशी गम में बदल गयी। हादसे की खबर मिलते ही। उनके घर में कोहराम और रोना-धोना मच गया।

Laxman Yadav Saphi Balua-बताया जा रहा है कि लक्ष्मण यादव के परिवार में पत्नी रेशमी देवी, पुत्री संगीता देवी, आरती देवी, पुत्र बसावन यादव, गुड्डू यादव और अनिल यादव है। पत्नी रेशमी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!