HomeNewsबलुआं-सलेमपुर मार्ग पर पीपरपांती के समीप डंपर एवं ऑटो में हुई टक्कर

बलुआं-सलेमपुर मार्ग पर पीपरपांती के समीप डंपर एवं ऑटो में हुई टक्कर

Baluan Salempur Road-कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव के समीप घटी घटना

Baluan Salempur Road – बुजुर्ग की मौत,जख्मी चालक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

खबरे आपकी बिहार/आरा: बलुआं-सलेमपुर मार्ग पर भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव के समीप रविवार की दोपहर बेलगाम डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़ फरार हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से डंपर को जप्त कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Baluan Salempur Road
Baluan Salempur Road Accident

बुजुर्ग की मौत, चालक जख्मी

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनीराय के टोला गांव निवासी स्व.बृज यादव का 60 वर्षीय पुत्र शिवमुनी यादव है। जबकि जख्मी चालक उसी गांव का निवासी राम सकल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र जितन सिंह है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी कलावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- फर्जी जांच रिपोर्ट संलग्न कर अवकाश पर चले गये दो डॉक्टर

पढ़े :- Basic Corona Care – सिलिंडर से मरीजों को आक्सीजन चढ़ाने के संबंध में बताया गया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular