HomeNewsफर्जी जांच रिपोर्ट संलग्न कर अवकाश पर चले गये दो डॉक्टर

फर्जी जांच रिपोर्ट संलग्न कर अवकाश पर चले गये दो डॉक्टर

Fake Test Report – आरा सदर अस्पताल के दो चिकित्सकों से स्पष्टीकरण, डियूटी पर लौटने का निर्देश

खबरे आपकी बिहार/आरा: Fake Test Report आरा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजीव सिंह एवं डा.अशोक कुमार पाण्डेय के द्वारा आरा सीटी स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का जांच रिपोर्ट संलग्न करते हुए सूचित किया गया है कि वे कोविड-19 से संक्रमित है, जिसके कारण अवकाश पर चले गये हैं। प्राप्त जांच रिपोर्ट का सत्यापन अंचलाधिकारी, आरा सदर से कराया गया।

jay kumar

अंचलाधिकारी, आरा सदर के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि आरा सीटी स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में जाकर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त चिकित्सकों के द्वारा जो जांच रिपोर्ट समर्पित किया गया है, वह आरा सीटी स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर से निर्गत नहीं है। दोनों चिकित्सकों को तुरंत अपने कार्य पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

Fake Test Report
Fake Test Report

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular