Sunday, September 8, 2024
No menu items!
Homeबिहारआराआरा: द रॉयल हेरीटेज रिजॉर्ट चंदवा में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

आरा: द रॉयल हेरीटेज रिजॉर्ट चंदवा में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

Parshuram Jayanti: रविवार को परशुराम सेवा संघ शाहाबाद इकाई द्वारा आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम द रॉयल हेरीटेज रिजॉर्ट चंदवा में मनाया गया।

Parshuram Jayanti: रविवार को परशुराम सेवा संघ शाहाबाद इकाई द्वारा आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम द रॉयल हेरीटेज रिजॉर्ट चंदवा में मनाया गया।

  • हाइलाइट :- Parshuram Jayanti
    • सियासी लोग ब्राह्मणों के प्रति गलत टीका टिप्पणी से परहेज करें – अंजनी तिवारी
    • हमें भगवान परशुराम के द्वारा स्थापित किए गए मूल्यों का अनुसरण करना चाहिए- राकेश

आरा: रविवार को परशुराम सेवा संघ शाहाबाद इकाई द्वारा आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम द रॉयल हेरीटेज रिजॉर्ट चंदवा में मनाया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण पूजा पाठ कर इसकी शुरुआत की गई। पूजा में यजमान अमन तिवारी एवं अनीष तिवारी थे। कार्यक्रम में आए अतिथि व संघ के सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सभी ने भगवान परशुराम से प्रेरणा लेने की बात कही तथा समाज में अच्छा संदेश देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने कहा कि परशुराम जयंती का मुख्य उद्देश्य उनके जीवन और कार्यों को याद करना और उनके आदर्शों को अपनाना है। भगवान परशुराम का एक महत्वपूर्ण गुण था, धर्म और न्याय के प्रति समर्पण। धर्म के लिए उन्होंने संघर्ष किया और न्याय को स्थापित करने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग किया। उन्होंने असुरों का संहार किया और धर्म की रक्षा की। सियासी लोग ब्राह्मणों के प्रति गलत टीका टिप्पणी से परहेज करें नहीं तो वह समय भी आएगा जब आपको ब्राह्मण समाज भी उसका जवाब देगा।

जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता पंडित गंगाधर पांडेय ने कहा कि जयंती के दिन हमें भगवान परशुराम के जीवन और कार्यों को स्मरण करने का अवसर मिलता है और हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है। अपने जीवन को उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्यों के साथ जीने की प्रेरणा मिलती है। उनकी तरह हमें भी धर्म के प्रति समर्पण और न्याय की रक्षा करनी चाहिए।

युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा की हमें भगवान परशुराम के जीवन के उदाहरणों से प्रेरित होकर उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्यों का अनुसरण करना चाहिए। उनकी तरह हमें भी धर्म के प्रति समर्पण और न्याय की रक्षा करनी चाहिए। मंटू दुबे ने कहा की इस जयंती के अवसर पर हमें यह याद रखना चाहिए कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा के लिए अपनी शक्ति का उपयोग किया था और हमें भी उन्ही के जैसे धर्म के प्रति समर्पित होना चाहिए।

उपस्थित लोगों में पूर्व कुलपति प्रोफेसर धर्मेंद्र तिवारी,महंत रामकिंकर दास जी,शिव जी उपाध्याय,सेन्टर बाबा ,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा,भाजपा के युवा नेता राकेश ओझा,आरण्य देवी मंदिर के महंत मनोज बाबा, जिला परिषद सदस्य गंगाधर पांडे, मनोज उपाध्याय, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकुमार ओझा, मुंगेर से पधारे रितेश मिश्रा ,बक्सर से पधारे बबली दुबे, परशुराम पांडे, चिंतामणि उपाध्याय,केडी ओझा ,वीरेंद्र मिश्रा, श्री राम उपाध्याय, वीरेंद्र दुबे उपस्थित रहे।

मंच संचालन रूपेंद्र कुमार एवं स्वागत राजा तिवारी, मंटू दुबे, ननकू ओझा, देवेश उपाध्याय, मलु उपाध्याय,निकेश पांडे,पवन तिवारी, मिथलेश पांडे, किशोर पाठक, उमेश कुमार, राणा रणजीत सिंह, आलोक मिश्रा, मुक्ति तिवारी, राकेश झा, गुड्डू ओझा, मुन्ना तिवारी, डॉक्टर जे एन उपाध्याय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र पांडे ने किया ।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के आरा (शाहपुर ) निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है। रवि कुमार खबरें आपकी वेबसाईट के समाचार प्रकाशक एवं न्यूज पोर्टल के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Rajneesh Tripathi
Rajneesh Tripathi-

Most Popular