Saturday, May 11, 2024
No menu items!
Homeन्यूज़-रू-ब-रूपंजाब से भागे प्रेमी युगल को शाहपुर पुलिस ने हिरासत में लिया

पंजाब से भागे प्रेमी युगल को शाहपुर पुलिस ने हिरासत में लिया

Lover couple Bihar Punjab: शाहपुर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना पुलिस से बात कर ली जानकारी

  • नाबालिग किशोरी के परिजनों के द्वारा दर्ज कराई गई है प्राथमिकी
  • प्रेमी युगल को अपने साथ ले जायेगी पंजाब पुलिस

Lover couple Bihar Punjab: खबरे आपकी/शाहपुर: पंजाब के लुधियाना से शादी की नियत से भागे प्रेमी युगल को शाहपुर पुलिस ने रविवार के दिन गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के लुधियाना जिले के तंद्रास थाना क्षेत्र में गोरखपुर की रहने वाली एक लड़की को बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई गांव के रामलगन राय के टोला का रहने वाले एक लड़के ने अपने साथ भगाकर शाहपुर लाकर रह रहा था। इसी दौरान पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर नाबालिग किशोरी की परिजनों द्वारा लुधियाना के तंद्रास थाना में लड़के के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शाहपुर थाना द्वारा संबंधित थाने को फोन कर बरामदगी के बारे में बताया गया। जिसके बाद पंजाब पुलिस द्वारा प्रेमी युगल को पंजाब ले जाने की बात।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के लुधियाना शहर में बिहिया के अमराई गांव के रहने वाला किशोर बृजबिहारी राम उर्फ धीरज अपने बहनोई के पास रहकर मजदूरी का काम करता था। वही पड़ोस में ही गोरखपुर के रहनेवाले परिवार में एक लड़की थी,जिसके घर धीरज का आना जाना था। दोनो को एक दूसरे से प्रेम हो गया। एक सप्ताह पूर्व धीरज व उसकी प्रेमिका दोनो तब घर से भाग निकले जब दोनों के घरवालों काम करने के लिए काम पर चले गए थे। इधर नाबालिग किशोरी के परिजनों के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद धीरज के बहनोई को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!