Tuesday, April 22, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरामहाअष्टमी पर दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

महाअष्टमी पर दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

महाअष्टमी पर मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहें श्रद्धालु, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

Maha Ashtami: महाअष्टमी पर मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहें श्रद्धालु, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

  • हाइलाइट : Maha Ashtami
  • महाअष्टमी पर दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
  • आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी

Maha Ashtami आरा: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। महाअष्टमी को पूजन करने के लिए पूजा पंडालों एवं मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताय कि शहर की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के मंदिर में पूजन एवं दर्शन को लेकर गुरुवार की अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ पडा। लोगों को देवी दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।

Bharat sir
Bharat sir

मां आरण्य देवी की प्रतिमा एवं मंदिर परिसर को आकर्षक ढ़ंग से फूल से सजाया गया था। भीड का आलम यह था कि महिला-पुरुष भक्तो की लाइन आरण्य देवी, व्यापार मंडल से आगे तक पहुंच गई। पूजन का सिलसिला शाम करीब साढ़े सात बजे तक चला। दोपहर ढाई बजे तक भक्त एवं श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ कम हुई। लेकिन पुन: तीन बजे के बाद मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह सिलसिला शाम तक चला।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट एवं पुलिस-प्रशासन द्वारा श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में दीप जलाने एवं नारियल फोड़ने की सख्त मनाही की गई थी। पुलिस-प्रशासन की टीम, आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, सेवक एवं स्थानीय वोलिंटियर लोगों को कतारबद्व कराकर मां आरण्य देवी के दर्शन करा रहे थे। भक्त “आरण्य देवी मैया की जय” एवं सच्चे दरबार की जय के जयकारे लगा रहे थे।

इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जालान, पुजारी रंगनाथ मिश्र, संजय मिश्र, मनोज कुमार पांडेय, ट्रस्टी राजीव रंजन, अशोक कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, जय शंकर तिवारी, गोलू बाबा, सुरेश प्रसाद, रिशु कुमार उर्फ सोनू, मुकेश पोद्वार, रवि शंकर चौधरी, रानु चौरसिया समेत अन्य थे।

मंदिर निर्माण में दिल खोलकर किया दान: मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन करने आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु-भक्तों ने महाअष्टमी पर दिल खोलकर दान दिया। मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि मंदिर निर्माण में दान देने के लिए लोगों में होड़ मची रही। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा दो काउंटर बनाया गया था। जहां लोगों ने अपने शक्ति और हैसियत के अनुसार दान और सहयोग दिया। दान देकर लोग अपने आप को पूण्य के भागी बन रहे थे। आज दो भक्त ने सर्वाधिक 51-51 हजार रुपए दान के रूप में दिया। इसके अलावे दरबार में दर्शन करने आए हजारों भक्तों ने मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिया और आगे भी सहयोग और सामग्री देने की बात कही।

पुलिस-प्रशासन की टीम रहा मुस्तैद: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर में श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। करीब दर्जन भर से अधिक महिला-पुरुष पुलिस कर्मी अपने कर्तव्य को निभाते रहें। इसकी अलावे दंडाधिकारी भी मंदिर परिसर में अपना कर्तव्य निभाते दिखे।

श्रद्धालु-भक्तों के बीच वितरित किया गया प्रसाद: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी तिथि के मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालु-भक्तों के बीच बेसन से निर्मित बुदिया का वितरण किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शन करने आए श्रद्धालु-भक्तों के बीच बुंदिया, का वितरण किया गया। प्रसाद पाकर भक्त श्रद्धालु गदगद दिखे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular