HomeNewsघुड़दौड़ के दौरान फायरिंग में फंसे मुखिया और मुखिया पति

घुड़दौड़ के दौरान फायरिंग में फंसे मुखिया और मुखिया पति

Madanpur Horse Racing : नारायणपुर के मड़नपुर में हुई थी घुड़दौड़ प्रतियोगिता और फायरिंग

खबरे आपकी बिहार/आरा:- भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर में रविवार को घुड़दौड़ प्रतियोगिता Madanpur Horse Racing के दौरान फायरिंग में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। इस मामले में प्रतियोगिता कराने और फायरिंग करने वालों पर गाज गिरी है। इस सिलसिले में नारायणपुर थाने में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें मुखिया और एक मुखिया पति सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।

Madanpur Horse Racing

प्राथमिकीः बिना अनुमति के प्रतियोगिता कराने में मुखिया पति और फायरिंग में मुखिया पर केस

बिना अनुमति के घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराने के मामले में मुखिया पति कामेश्वर यादव पर केस किया गया है। वहीं फायरिंग के मामले में मुखिया भूपेंद्र यादव के अलावे अनिल यादव और बगवां निवासी सरदार जी को आरोपित किया गया है। बता दें कि रविवार को नारायणपुर थाना के मडनपुर गांव में घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई थी। उसमें फायरिंग की गयी थी, जिससे भगदड़ मच गई थी।

पढ़े:- मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा:-राइफल की चैम्बर सहित अन्य औजार बरामद

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular