HomeNewsआरा में कट्टा और हथियार बनाने के औजार के साथ सरगना समेत...

आरा में कट्टा और हथियार बनाने के औजार के साथ सरगना समेत दो गिरफ्तार

Mini Gun Factory मिनी गन फैक्ट्री का खुलासाः

नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर में चल रहा था हथियार बनाने का धंधा

खबरे आपकी बिहार/आरा:- नवादा थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को मिनी गन फैक्ट्री Mini Gun Factory का खुलासा किया है। इस दौरान एक देसी कट्टा सहित हथियार बनाने के कई औजार भी बरामद किये गये हैं। मिनी गन फैक्ट्री के मुख्य सरगना और उसके भाई को गिरफ्तार भी किया गया है। हथियार बनाने का खेल शहर के विष्णु नगर में चल रहा था। गिरफ्तार मुख्य सरगना संतोष शर्मा है। उसके भाई जनार्दन शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी शहर के जीरो माइल के पास अल्यूमीनिम की दुकान है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है।

एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, राइफल की चैम्बर सहित अन्य औजार बरामद

जानकारी के अनुसार पुलिस को विष्णु नगर में हथियार बनाने और बेचने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने विष्णु नगर में रहने वाले संतोष शर्मा के घर छापेमारी की। इस दौरान एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, राइफल की एक मैगजीन और चैंबर सहित अन्य औजार बरामद किये गये। उसके बाद संतोष शर्मा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़े:- अंक के खेल से आरा पहुंची दिल्ली पुलिस को अंक समझने में हो गयी चूक

सरगना और उसके भाई से पूछताछ और छापेमारी कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि संतोष शर्मा पहले वेल्डिंग का काम करता था। उसके बाद हथियार बनाने लगा। पुलिस उससे अब तक बनाये गये हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगा रही है कि हथियार की बिक्री किसे और कहां की जाती है। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि अभी इस मामले में छापेमारी की जा रही है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है। पुलिस का मानना है कि संतोष शर्मा से पूछताछ और छापेमारी के बाद हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी।

Mini Gun Factory in Ara
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासाः

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular