HomeNewsबिहारड्‌यूटी पर जाते समय फौजी की तबीयत बिगड़ने से मौत

ड्‌यूटी पर जाते समय फौजी की तबीयत बिगड़ने से मौत

Mahavirganj Ekouni : चरपोखरी थाना के एकौनी महावीरगंज गांव की घटना

Mahavirganj Ekouni आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के महावीरगंज एकौनी Mahavirganj Ekouni गांव में गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने से एक फौजी की मौत हो गई। छुट्टी खत्म होने के बाद डयूटी पर जाने के दौरान फौजी की अचानक तबीयत खराब हो गयी। इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

28 जनवरी को गांव आया था फौजी, घर में कोहराम

मृत फौजी महावीरगंज गांव निवासी राम गोविंद सिंह के 45 वर्षीय पुत्र राम प्रताप सिंह थे। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पोस्टेड थे। पुत्र शशिकांत सिंह ने बताया कि वह पिछले माह 28 जनवरी को एक माह की छुट्टी पर Mahavirganj Ekouni गांव आये थे। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की इसकी सूचना पर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पढ़े :- एक लोडेड कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन, होलस्टर और 13 गोलियां बरामद

इधर, पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार ड्‌यूटी पर जाने के दौरान आर्मी जवान की वाहन में तबीयत बिगड़ने जाने के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृत फौजी अतीन भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, मां राजदुलारो देवी, दो पुत्र रामाकांत सिंह, शशिकांत सिंह और एक पुत्री ममता कुमारी है।

घटना के बाद जवान के घर में कोहराम मच गया है। जवान की मां राजदुलारो देवी और पत्नी सुमित्रा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य धनंजय यादव सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढस बंधवाया।

पढ़े :- अब कोलकाता का ईडन गार्डन नही रहा सबसे बड़ा स्टेडियम

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular