Homeआरा भोजपुरचरपोखरीचोरी का झूठा केस करने पर युवक को मारा चाकू

चोरी का झूठा केस करने पर युवक को मारा चाकू

Majhiaon - Young man stabbed: चरपोखरी थाना क्षेत्र के माझिआंव गांव स्थित हाई स्कूल के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

Majhiaon – Young man stabbed: चरपोखरी थाना क्षेत्र के माझिआंव गांव स्थित हाई स्कूल के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

jay kumar
  • हाइलाइट : Majhiaon – Young man stabbed
    • जख्मी युवक कर सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव स्थित हाई स्कूल के समीप मंगलवार की शाम चोरी करने का केस करने पर एक युवक को चाकू मार दी गई। जख्मी युवक के चेहरे पर चाकू लगा है। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझिआंव निवासी सतीश कुमार का 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है। वह वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर, जख्मी युवक के पिता सतीश कुमार ने बताया कि गांव के ही एक किशोर द्वारा एक माह पूर्व उनके घर से यूपीएस की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाना में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दो दिन पूर्व ही उनका बेटा वाराणसी से वापस गांव लौटा है।

मंगलवार की शाम जब वह गांव में स्थित हाई स्कूल के समीप घूमने गया था। तभी उक्त युवक वहां आ धमका और उनके बेटे के चेहरे पर चाकू मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी युवक के पिता सतीश कुमार ने गांव के ही नंदन तिवारी पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular