HomeNewsआरा में माले नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी

आरा में माले नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Male leader son shot-बड़ी खबरः सरेराह हत्या की इस वारदात से इलाके में मची सनसनी

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी

खबरे आपकी आरा। आरा शहर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने भाकपा (माले) नेता गोपाल प्रसाद के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेराह हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। अपराधियों ने उसे काफी करीब से चार गोली मारी है घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले।

jay kumar

पढ़ें- इंडियन प्रीमियर लीग(IPL)मुंबई इंडियन्स को 20 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा चेन्नई सुपरकिंग्स

male-leader-son-shot-dead-in-arrah

Male leader son shot-घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। टाउन थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक माले नेता गोपाल प्रसाद का पुत्र विजय कुमार है। वह पेशे से एंबुलेंस का मालिक सह चालक था। सदर अस्पताल के समीप वह चाय की दुकान चलाता था।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने.

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular