Homeबिहारआरा भोजपुरस्कॉर्पियो और बाइक सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा जख्मी

स्कॉर्पियो और बाइक सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Munshi Tola accident-जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा। जगदीशपुर-बिहिया मार्ग पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम स्कॉर्पियो एवं बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोसत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुंशी टोला के समीप रोड जाम कर दिया है। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग लग गई एवं आवागमन भी पूरी तरह ठप्प हो गया है।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लाला टोला गांव निवासी रंगबाज यादव का पुत्र संजीत यादव है। जबकि जख्मी उसका दोस्त उसी गांव का निवासी विक्रमा शर्मा का पुत्र सरोज शर्मा है।

Munshi Tola accident
Munshi Tola accident

इधर, जख्मी सरोज शर्मा ने बताया कि आज शाम वह अपने दोस्त संजीत यादव के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर बिहिया जा रहा था। उसी बीच मुंशी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में उसके दोस्त संजीत यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular