HomeNewsहथियारबंद अपराधियों ने सरपंच के भावी उम्मीदवार को मारी गोली

हथियारबंद अपराधियों ने सरपंच के भावी उम्मीदवार को मारी गोली

Manoj Yadav shot-जख्मी का आरा निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नही, तफ्तीश में जुटी पुलिस

धोबहा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

डाक्टर विकास ने चौबिस घंटे के अंदर गोली से जख्मी दो की बचाई जान

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद लोगो ने सरपंच पद के भावी उम्मीदवार को गोली मार दी। उसे काफी नजदीक से दो गोली मारी गई है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Manoj Yadav shot-जानकारी के अनुसार जख्मी धोबहां ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव का 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव है। वह इजरी पंचायत से सरपंच के पद का भावी उम्मीदवार है। इधर, जख्मी मनोज यादव ने बताया कि वह आज सुबह बधार से शौच कर घर के दरवाजे पर अपने भाई के साथ बैठा था। तभी दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद लोग वहां आ धमके और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई। जख्मी युवक को एक गोली बाएं साइड पेट में एवं एक गोली बाये हाथ में बांह पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। दूसरी ओर जख्मी मुन्ना यादव ने गांव के ही नारद यादव समेत छह लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें- एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई,दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा करने की मांग

Manoj Yadav shot
जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डॉ.विकास सिंह

जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डॉ.विकास सिंह ने बताया कि युवक को दो गोली लगी है। एक गोली पेट के ऊपरी हिस्से में लगी है। जो आंत को छेद करते हुए भट्टिब्रा कॉलम में आकर फंस गई है। उसके डैमेज पार्ट को रिपेयर कर दिया गया है।हालांकि ब्लड सिक्योर है। जो गोली हड्डी में फंसी है। उसे छेड़छाड़ नहीं नही किया गया है। दूसरी गोली बाये हाथ में केहुनी के उपर लगी है। जो आर-पार हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर है।बहरहाल उसे अभी एक सप्ताह तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने..

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular