Homekhabren Apkiभोजपुर में दहेज के लिये विवाहिता की हत्या, शव किया गायब

भोजपुर में दहेज के लिये विवाहिता की हत्या, शव किया गायब

बड़हरा थाना के शालिग्राम सिंह के टोला की घटना

विवाहिता को गोली मारे जाने की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला में दहेज के लिये एक विवाहिता की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। उसका शव भी गायब कर दिया गया है। विवाहिता की गोली मार हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। मृतका शालिग्राम सिंह के टोला निवासी विकास कुमार यादव की पत्नी रोशनी देवी है। इस संबंध में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी रोशनी देवी के पिता बिंदेश्वरी मंडल के बयान पर में आठ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

बिंदेश्वरी मंडल के अनुसार उनकी बेटी रोशनी की शादी 2018 में विकास कुमार यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बाइक और पैसे की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस विवाहिता के शव को बरामद करने व आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है। इसके लिये गुप्त सूचना पर नेकनामटोला और शालिग्राम सिंह के टोला सहित दियारा इलाके में कई घंटे तक छापेमारी की गयी।

किन्नर समाज के लोगो के इस नेक कार्य से आपकी सोच और समझ जरूर बदलेगी

हालांकि देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। छापेमारी के दौरान विवाहिता महिला का शव बरामद भी नहीं हुआ। इधर, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि इलाके में विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दियारा इलाके में शव को फेंक दिये जाने की चर्चा है। इस मामले में जांच चल रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। सभी नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। शव मिलने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिंदेश्वरी दुबे के गांव के लोगो मे व्यवस्था के खिलाफ भारी आक्रोश

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular