HomeबिहारArrah19 किलो गांजा के साथ तस्कर को भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

19 किलो गांजा के साथ तस्कर को भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Masadh: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गजराजगंज थानान्तर्गत 19 कि०ग्रा० गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार

RN Yadav
  • हाइलाइट :-
    • गांजा तस्कर पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह गिरफ्तार
    • पुलिस ने कुल 19 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया

आरा: भोजपुर जिला के गजराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम-मसाढ़ (Masadh) में छापामारी कर पुलिस ने कुल 19 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया तथा इसमें संलिप्त गांजा तस्कर पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि गुरुवार को करीब तीन बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गजराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम-मसाढ़ में गांजा तस्करों के द्वारा गांजा की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध गांजा की बरामदगी तथा गांजा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिाकरी, सदर आरा के नेतृत्व में ओ०पी० अध्यक्ष, गजराजगंज ओ०पी० एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-मसाढ़ में पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह के दलान पर रेड /छापामारी कर कुल 19 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त गांजा तस्कर पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह का पूर्व में पटना जिला एवं झारखंड राज्य में भी गांजा तस्करी से संबंधित कांड में अपराधिक इतिहास रहा हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular