HomeNewsबंटवारे के विवाद में मारपीट और फायरिंग, गोली के साथ एक गिरफ्तार

बंटवारे के विवाद में मारपीट और फायरिंग, गोली के साथ एक गिरफ्तार

Maujampur – गोली और खोखा बरामदगी को लेकर पुलिस ने भी दर्ज की प्राथमिकी

सिन्हा ओपी के मौजमपुर गांव की शनिवार शाम की घटना

मारपीट व फायरिंग में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मौजमपुर (Maujampur) गांव में बंटवारे के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के दरवाजे पर जाकर मारपीट ओर फायरिंग की गयी। मारपीट में राजकुमार सिंह को चोटें आयी है। वहीं फायरिंग में उनका भतीजा चुन्नु बाल-बाल बच गया।

jay kumar

इधर, मारपीट और फायरिंग की सूचना पर Maujampur पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मौके से गोली, छह खोखे और एक बुलेट बाइक भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपित अजय सिंह है। जबकि अन्य आरोपित भाग निकले। इसे लेकर सिन्हा ओपी में दो अलग-अलग केस दर्ज किये गये हैं।

दो प्राथमिकी दोनों में आरा के प्रिंस सिंह बजरंगी नामजद

पहली प्राथमिकी राजकुमार सिंह की और से मारपीट और फायरिंग की है। उसमें देवबल्लम सिंह और उनके पुत्र और भतीजों सहित आठ लोगों को आरोपित किया गया है। जबकि दूसरी प्राथमिकी सिन्हा ओपी के चंद्रभूषण सिंह के बयान पर गोली और खोखा बरामदगी को लेकर की गयी है। उसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। दोनों मामले में आरा के प्रिंस सिंह बजरंगी को भी नामजद किया गया है।

राजकुमार सिंह की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपने भतीजे चुन्नु सिंह के साथ घर पर थे। तभी उनके पट्टीदार देवबल्लम सिंह अपने बेटे रोहित सिंह व विपुल सिंह और आरा के रहने वाले प्रिंस बजरंगी के साथ दरवाजे पर आ धमके और बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। लात-घुंसो से मारपीट भी की जाने लगी। तब तक अजय सिंह उर्फ राकेश सिंह, उसके भाई अमित सिंह उर्फ अरविंद सिंह और रघुवीर सिंह हथियार लेकर व उनके पुत्र बबलू सिंह भी लाठी के साथ आ गये। इस दौरान पटक कर उनका गला दबाया जाने लगा। इसी क्रम में उनके भतीजे चुन्नु सिंह पर गोली भी चला दी गयी। लेकिन वह बच गया।

पुलिस को देख भाग निकले तीन लोग, एक गिरफ्तार

इधर, दारोगा चंद्र भूषण सिंह की ओर से दर्ज केस में कहा गया है कि सूचना मिली कि Maujampur राजकुमार सिंह के दरवाजे पर कुछ लोग हथियार लेकर पहुंचे हैं और झगड़ा कर रहे हैं। इस पर वह पहुंचे, तो लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। इस दौरान अजय सिंह को पकड़ लिया गया। जबकि अन्य भाग निकले। मौके से गोली, खोखे और बुलेट बाइक जब्त की गयी। वहीं गिरफ्तार अजय सिंह ने भागने वाले लोगों के नाम भी बताया। उनमें विपुल सिंह, रोहित सिंह और बजरंगी सिंह उर्फ प्रिंस सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं भागने के क्रम में विपुल सिंह के पैंट की जेब से गोली के खोखे और बुलेट बाइक की चाबी गिर पड़ी, जिसे जब्त कर लिया गया।

shahpur shot – शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली एवं महरजा के बीच घटी घटना

शहीद दारोगा मिथिलेश की याद में पिरौंटा के नागोपुर मोड़ पर बना स्मृति द्वार

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular